फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदाताओं व संस्थाओं का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदाताओं व संस्थाओं का हुआ सम्मान
विज्ञापन

फोटो-19
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक की तरफ से बुधवार को रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में रक्तदान शिविर का आयोजन करने वाली संस्थाओं तथा रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ रिया केजरीवाल ने किया। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तुलसीपुर इकाई को जिले में सर्वाधिक रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए सम्मानित किया गया। संस्था के चेयरमैन व स्वैच्छिक रक्तदानी आलोक अग्रवाल को अब तक 21 बार रक्तदान करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 19 बार रक्तदान करने वाले मोहित कुमार, 17 बार रक्तदान करने वाले अरूणा पुनिया व 20 बार रक्तदान करने वाले सचिन पाहवा को भी व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली संस्थाओं में अमर उजाला फाउंडेशन, भारतीय जनता पार्टी, अग्रसेन सेवा समिति, गुरु सिंह सभा, डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन तथा एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी शामिल है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए अस्पताल के सीएमएस डा. प्रवीण कुमार ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डा. एपी मिश्रा, एलटी सीपी श्रीवास्तव, अशोक पांडेय, ऋषि मिश्रा एवं काउंसलर हिमांशु तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें