फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का लिया सकंल्प

Tue, 16 Jan 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में अधिवक्ता परिषद की तरफ से मंगलवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवनवृत्त के बारे में जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों को उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प भी दिलाया।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ अधिवक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्चन से किया। गोष्ठी के संयोजक व वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी क्षमता का लोहा पूरी दुनिया ने माना था। अधिवक्ता राजेंद्र द्विवेदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विदेश जाकर पढ़ाई करने के साथ-साथ धर्म का प्रचार प्रसार भी किया था।
अध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी व महामंत्री राजकुमार त्रिपाठी ने इनके जीवन आदर्शों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर कमलनयन मौर्य, अनिल कुमार यादव, पुंडरीक पांडेय, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, सतीश चौहान, मयंक श्रीवास्तव व कृष्ण कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें