फोटो-1-बलरामपुर के सिरसिया गांव स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना ?
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। गरीबों के राशन की डोर स्टेप डिलेवरी शुरू हो गई है। जिले के 824 कोटे की दुकानों पर सीधे राशन पहुंचाने का इंतजाम किया जा रहा है। इस व्यवस्था से राशन की घटतौली पर अंकुश लग सकेगा। इसी क्रम में मंगलवार को सदर विधायक पल्टू राम ने मंगलवार को सिरसिया गांव स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से राशन वितरण की होम स्टेप डिलेवरी का शुभारंभ किया। राशन से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
लाभार्थियों को राशन मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी। जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि इस नई व्यवस्था से भारतीय खाद्य निगम के डिपो सिरसिया व खुटेहना से कोटेदारों को सीधे खाद्यान्न की आपूर्ति की जाएगी। इस मौके पर डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राम कुमार शर्मा, राकेश, पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान पटेल, रामवृक्ष व प्रेषण प्रभारी सहित जिले के सभी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक मौजूद रहे।