फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज घूमधाम से मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्यौहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में 22 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर बहनें अपनी सुरक्षा करने का संकल्प लेंगी। बाजारों में 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के राखियों की जमकर बिक्री हुई है। चांदी के राखियों की भी खरीदारी की गई है। मिठाइयों की भी खूब बिक्री हुई है। बहनों को उपहार देने के लिए भाइयों ने सामानों की खरीदारी की है।
विज्ञापन

भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन त्यौहार पर सामानों की खरीदारी के लिए लेकर बाजारों में शनिवार को खूब रौनक रही। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में देर रात तक विभिन्न प्रकार की आकर्षक राखियां दुकानों पर बिक्री के लिए सजीं रहीं।
भाइयों की कलाई पर सुंदर व महंगी राखियां बांधने के लिए बहनों ने खरीदारी की। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक वाली राखियों की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते कई महीनों से बंद पड़े बाजारों में रक्षाबंधन के त्यौहार ने रौनक ला दी। राखियों के साथ-साथ, कपड़ों, चूड़ियों, मिठाइयों व आभूषणों की दुकानों पर देर रात तक लोगों की भारी भीड़ खरीदारी के लिए जुटी रही।
कारोबारियों ने बिक्री करने के लिए अपने प्रतिष्ठानों पर तरह-तरह की मिठाइयां तैयार की। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र के रुप में बांधने के लिए चांदी के राखियों की भी खरीदारी की। बहनों को उपहार भेंट करने के लिए भाइयों ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक सामानों की खरीदारी की।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर्व पर भाइयों को राखी बांधने के लिए दूर-दराज की यात्रा करने वाली बहनों के लिए परिवहन निगम की बसों में किराया मुक्त कर दिया है। बहनों को भाई के घर पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने रोडवेज बसों से निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करा दी है। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा ने बताया कि रोडवेज बसों में महिलाओं को 21 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से 22 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा करने की सुविधा दी जाएगी।
रक्षा बंधन पर्व को लेकर शनिवार को आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वैष्णवी सिंह प्रथम, अंबुज मिश्रा द्वितीय व शशांक अग्रवाल तथा अक्षत अग्रवाल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने दैनिक उपयोग की वस्तुओं से सुंदर व आकर्षक सजावटयुक्त राखी बनाकर अपनी रचनात्मक प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. डीपी सिंह ने बच्चों को रक्षा बंधन पर्व के महत्व की जानकारी देते हुए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें