फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन पहल रेडियो कार्यक्रम से शिक्षा की गुणवत्ता में होगा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जन पहल रेडियो कार्यक्रम से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा। सप्ताह के प्रत्येक सोमवार व बुधवार को जन पहल रेडियो कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षा सत्र की समाप्ति तक जन पहल रेडियो कार्यक्रम के 52 एपीसोड प्रसारित किए जाएंगे। बच्चों को जन पहल रेडियो कार्यक्रम में शामिल कराने के लिए जिम्मा सौंप दिया गया है। जिम्मेदारी के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बेसिक शिक्षा दफ्तर में सोमवार को प्रसारित किए गए जन पहल रेडियो कार्यक्रम की समीक्षा की। बैठक को संबोधित करते हुए बीएसए ने कहा कि राज्य परियोजना कार्यालय से जन पहल रेडियो कार्यक्रम में सभी बच्चों को शामिल कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

11 अक्तूबर 2021 से छह अप्रैल 2022 तक जन पहल रेडियो कार्यक्रम के 52 एपीसोड प्रत्येक सप्ताह के सोमवार व बुधवार को प्रसारित किए जाएंगे। राज्य परियोजना कार्यालय ने निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम का पालन कराने का निर्देश दिया है।
प्रधानाध्यापकों के साथ विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को दायित्वों का निर्वहन करना होगा। जन पहल रेडियो कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान सभी बच्चों को एकत्रित करके सुनाया जाएगा।
कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों व माता पिता को भी शामिल किया जाएगा। जिला व ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम की जानकारी साझा की जाएगी। सभी बीईओ की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तर पर बैठक करके कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी।
स्थानीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाली स्वयं सेवी संस्थाओं से भी मदद ली जाएगी। बेसिक शिक्षा कार्यालय में तैनात सभी डीसी, एसआरजी व एआरपी भी जन पहल रेडियो कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। समीक्षा बैठक में डीसी निरंकार पांडेय, एनके सिंह, फिरोज अहमद, मोहित देव त्रिपाठी, आभा त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव व आशुतोष मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें