फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक छत के नीचे दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर क्षेत्र के सभी दिव्यांग बच्चों का एक छत के नीचे पढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। नगर शिक्षा अधिकारी डॉ. समय प्रकाश पाठक ने बुधवार को दिव्यांग बच्चों व उनके अभिभावकों के साथ यूआरसी में बैठक की। बैठक के दौरान नगर शिक्षा अधिकारी ने दिव्यांग बच्चों को एक छत के नीचे पढ़ाने के लिए अभिभावकों के समक्ष सुझाव रखा।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए नगर शिक्षा अधिकारी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती है। ऐसे बच्चों को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है।
केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाकर दिव्यांग बच्चों को मुख्य श्रेणी में जोड़ने का कार्य किया जा सकता है। नगर क्षेत्र के सभी दिव्यांग बच्चों को एक ही छत के नीचे पढ़ाने की व्यवस्था की जाए जिससे उन्हें इधर-उधर दौड़ना न पड़े।
विज्ञापन

अभिभावकों ने नगर शिक्षाधिकारी के प्रस्ताव का समर्थन किया। समेकित शिक्षा की जिला समन्वयक आभा त्रिपाठी ने नगर शिक्षाधिकारी के प्रस्ताव का समर्थन किया और कहा कि ऐसी व्यवस्था लागू होने से दिव्यांग बच्चों को काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें