फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल की बढ़ी कीमतों ने किसानों की तोड़ी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। डीजल की बढ़ी कीमतों ने किसानों की कमर तोड़ दी है। फसलों की सिंचाई व अन्य कार्यों में प्रयोग होने वाला डीजल किसानों को मंहगे दामों पर खरीदना पड़ रहा है। महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पिछले दिनों राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

पार्टी के जिला सचिव हाजी नब्बन खां, सह सचिव कल्लू सिंह चौहान, राज्य काउंसिल सदस्य रामतीरथ मौर्य, जगदंबा मौर्य, शफीक अंसारी, विनोद कुमार चौहान, देवपुरी चौहान, बरसाती यादव, पीतांबर व अनवर चौहान आदि ने सदर एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि डीजल व पेट्रोल की बढ़ी कीमतों ने किसानों की ही नहीं सभी वर्ग के लोगों की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस के दाम बढ़ने से गरीब परिवारों को चूल्हे पर भोजन पकाना पड़ रहा है।
सरकार की तरफ से दिए गए सिलेंडर धूल फांक रहे है। रोजगार न मिलने से खेतिहर मजदूरों की हालत बद से बदतर हो गई है। किसानों को भी महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। ऐसे में सरकार हर किसान को तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दे जिससे वे अपने जीवन स्तर को सुधार सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें