फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों से हटवाए 600 लाउडस्पीकर

विज्ञापन
फोटो-7-बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर से लाउडस्पीकर हटाते लोग।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने धार्मिक स्थलों पर लगे अवैध लाउड स्पीकरों को हटवाने का काम शुरू कर दिया है। जिले की प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीपाटन समेत कई धार्मिक स्थलों से पुलिस और प्रशासन ने लाउडस्पीकर उतरवा दिया है। करीब 600 धार्मिक स्थलों पर लगे ध्वनि यंत्रों को या तो उतरवा लिया गया है या फिर उनकी आवाज कम कराई गई है। यह कार्रवाई जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आगामी 30 अप्रैल तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

बुधवार को देवीपाटन शक्तिपीठ के महंत मिथलेश नाथ योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर पीठ के मंदिर पर लगे लाउडस्पीकर उतारे गए हैं। उन्होंने सभी धर्मों के धर्म गुरुओं से प्रदेश सरकार के आदेश का पालन करने की अपील की। कहा कि शांति व आपसी सौहार्द का वातावरण हर हाल में कायम रहना चाहिए। शासन के निर्देश का पालन करने में किसी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।
एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि बलरामपुर नगर समेत सभी 13 थाना क्षेत्रों में स्थित धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर उतरवाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। जिन धार्मिक स्थलों पर अनुमति के बाद ध्वनि यंत्र लगाए गए हैं, उनकी भी आवाज मानक के अनुरूप कराई जा रही है। बताया कि कार्रवाई 30 अप्रैल तक जारी रहेगी। बलरामपुर नगर स्थित हनुमानगढ़ी के महंत महेंद्र दास ने लोगों से लाउडस्पीकर हटवाने की अपील की है। पूर्व विधायक व भाजपा नेता अशफाक अहमद ने भी सभी धर्मों के धर्म गुरुओं से अपील की है कि मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन करते हुए लाउडस्पीकर हटवाएं अथवा उसकी आवाज मानक के अनुरूप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें