फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में छाई ईद की रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ईद की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। ईद को लेकर रोजेदारों ने खरीदारी तेज कर दी है। सुबह से लेकर देर शाम तक बाजारों में भीड़ जुट रही है। फुटपाथ से लेकर प्रमुख दुकानों पर खाने-पीने के सामान से लेकर विभिन्न सामानों की दुकानें सजी है। जूते-चप्पल, रंग बिरंगी ओढ़नी, नकाब, किराना व खानपान की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। रात तक बाजार गुलजार रहते हैं।
विज्ञापन

ईद को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में सुबह-शाम खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। खरीदारों के चलते शहर से लेकर देहात के बाजार गुलजार हो गए हैं। बाजारों में कपड़े से लेकर जूते-चप्पल आदि की दुकानों पर महिलाओं की काफी भीड़ लग रही है। लोग अपनी क्षमता के अनुसार सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों में तरह-तरह की दुकानें सज गईं हैं। कास्मेटिक्स, कपड़े, इत्र आदि की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। त्योहार पर किसी तरह की कोई कमी नहीं रह जाए इसके लिए लोगों ने अभी से खरीदारी शुरू कर दी है।
ईद पर पारंपरिक कुर्ता पायजामे की खूब डिमांड है। बड़े-बुजुर्गों में ही नहीं युवाओं में भी कुर्ता पायजामा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। कपड़ों के कारोबारी इरफान ने बताया कि इस बार खादी का कुर्ता पायजामा की ज्यादा मांग है। खासकर युवा जींस औैर दूसरे कपड़े की बजाय कुर्ता पायजामा खरीद रहे हैं। इसके अलावा बाजार में रेडिमेड कुर्ते भी लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

दो साल से कारोना के चलते ईद पर कारोबार फीका रहा। इस बार कोरोना का प्रकोप न होने के कारण कारोबारियों को भी राहत है। दुकानदार राजीव, विवेक व इरफान ने बताया कि पिछले दो साल से कोरोना के चलते ईद पर कारोबार काफी मंदा रहा। इस बार बाजारों में ग्राहकों की भीड़ देखकर अच्छे कारोबार का अनुमान है। रेडिमेड और फुटवियर की दुकानों पर खासी भीड़ नजर आ रही है।
ईद पर बनाई जाने वाली लच्छा सेंवई की दुकानें सज गई हैं। शहर के सराय फाटक, चौक व पानी टंकी आदि स्थानों पर चारों तरफ लच्छा और सेंवई की दुकानें सजकर तैयार हैं। बाजार में 70 से लेकर 120 रुपये रुपये प्रति किलोग्राम तक सेंवई बिक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें