फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 300 गांवों में पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Wed, 07 Jun 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा के तहत ग्राम स्वराज मंच के सदस्यों ने 300 गांवों में पौधरोपण किया। पौधरोपण के बाद ग्रामीणों को पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। झारखंडेश्वर महादेव मंदिर भगवतीगंज में गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए युवा समिति के अध्यक्ष रवींद्र गुप्ता कमलापुरी ने कहा कि हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। साथ ही पौधे का संरक्षण भी जरूरी है। इसलिए सभी लोग लगाए गए पौधे की देखभाल बच्चों की तरह करें। अंचल अध्यक्ष मंगल प्रसाद, झारखंडेश्वर महादेव मंदिर धर्मपुर के महंत महेशानंन्द महाराज, संरक्षक प्रमोद चौधरी, महिला अध्यक्ष आद्या सिंह पिंकी व मनीष अग्रवाल आदि के नेतृत्व में ग्राम स्वराज मंच के सदस्यों ने 300 गांवों में जाकर पौधरोपण किया। इस अवसर पर मीना सिंह, सुनीता मिश्रा, सरोज कुमार व लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें