फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोवर्स रेंजर्स को दिलाई गई सेवा कार्यों की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के बीएड विभाग में चल रहे रोवर्स रेंजर्स निपुण जांच शिविर का समापन शुक्रवार को दीक्षा संस्कार के साथ हुआ। पांच दिनों तक चले शिविर में रोवर्स रेंजर्स को सेवा व साहसिक क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। रोवर्स रेंजर्स को सेवा कार्यों की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

शिविर के पांचवें दिन समापन समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनके सिंह ने दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने रोवर्स रेंजर्स को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड का मुख्य उद्देश्य सेवा भाव है। बाढ़, भूकंप, आगजनी व प्राकृतिक आपदा में लोगों की मदद के लिए स्काउट-गाइड हमेशा तैयार रहते हैं। जाति-धर्म से परे हटकर पीड़ितों की सहायता करना प्रमुख उद्देश्य होता है।
जिला संगठन कमिश्नर सिराजुल हक व प्रशिक्षक शैलबाला सिंह ने बताया कि पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स निपुण जांच शिविर में छात्रों को गांठ बंधन, टेंट निर्माण, खोज चिह्न, दिशा ज्ञान व बिना बर्तन के भोजन बनाने आदि के बारे में प्रशिक्षित किया गया। अंतिम सत्र में सभी रोवर्स रेंजर्स को तिलक लगाकर देश व ईश्वर के प्रति समर्पित होते हुए पीड़ितों की सहायता में सदैव तत्पर रहने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन स्काउट-गाइड जिला सचिव उमाशंकर सिंह ने किया। बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. पीके सिंह, डॉ. अरुण कुमार सिंह, श्रीप्रकाश मिश्र, नौशाद अली, रोवर्स प्रभारी डॉ. केके सिंह, रेंजर्स प्रभारी डॉ. अनामिका सिंह व सीमा सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें