बलरामपुर। जिले के सभी नौ ब्लॉकों के 99 ग्राम पंचायतों के सचिवों से जवाब तलब किया गया है। 14वें व राज्य वित्त खाते में भुगतान न करने पर कार्रवाई की गई है। डीपीआरओ नरेश चंद ने शुक्रवार को बताया कि ग्राम पंचायतों के 14वां व राज्य वित्त खाते में आठ फरवरी तक भुगतान की प्रक्रिया पूरी न कराने वाले ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ ने जिले के सभी नौ ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों को 14वें व राज्य वित्त खाते में तत्काल भुगतान कराने का निर्देश दिया है।
डीपीआरओ ने बताया कि जिले के 801 तुलना में 712 ग्राम पंचायतों में सचिवों की तरफ से 14वां व राज्य वित्त खाते में भुगतान किया गया है। 14वां व राज्य वित्त खाते में भुगतान न होने से ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की रफ्तार को बढ़ाने के लिए सभी सचिवों को तत्काल 14वें व राज्य वित्त खाते में भुगतान कराने का निर्देश दिया गया है। जिले के सभी नौ ब्लॉकों के 99 ग्राम पंचायतों में 14वें व राज्य वित्त आयोग की धनराशि खातों में निर्गत न किए जाने पर सचिवों से जवाब तलब किया गया है।
आठ फरवरी तक भुगतान की प्रक्रिया पूरी न कराने वाले ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ डीपीआरओ ने विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। डीपीआरओ ने जिले के सभी नौ ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों को निर्देश दिया है कि सचिवों से 14वें व राज्य वित्त खाते में तत्काल भुगतान कराना सुनिश्चित कराएं जिससे ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित न हों। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर एडीओ पंचायतों के खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।