फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरा को हरा भरा बनाए रखने को पौधरोपण

विज्ञापन
फोटो-19-बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय जुवारा में ग्रामीणों को बांटे गए पौधे।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को जिले भर में पौधरोपण की धूम रही। धरा को हरा भरा बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पौधरोपण किया गया। जगह-जगह गोष्ठियों का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर चर्चा की गई। लोगों ने पौधरोपण करके पर्यावरण एवं जल संरक्षण का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम श्रुति, सीडीओ संजीव कुमार मौर्य एवं एडीएम राम अभिलाष सहित सभी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में नीम एवं अशोक आदि का पौधा लगाया। डीएम ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे रोपित करने की अपील की। तहसील परिसर एवं सभी ब्लॉक कार्यालय परिसरों में भी पौधरोपण किया गया। जिला कारागार में जेल कर्मी व बंदियों ने 25 छायादार व 25 फलदार पौधे रोपित किए। पुलिस अधीक्षक आवास, पुलिस लाइंस व जिले के सभी थाना व चौकी परिसर में भी पौधरोपण किया गया। एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने पौधरोपण करते हुए सभी पुलिस कर्मियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की बात कही। ग्लोबल टीचर अवार्ड से सम्मानित डॉ. सतेंद्र सिंह ने पौधरोपण का महत्व बताते हुए कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटान से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है।
पर्यावरण विशेषज्ञ सीमा चौरसिया ने राम जानकी मंदिर बलुहा में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन में वृक्षों की प्रमुख भूमिका होती है। डॉ. बीआर चौरसिया ने कहा कि वनस्पतियां धरती माता की आभूषण हैं। कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक सरफराज अहमद एवं प्रधानाचार्य अक्षय श्रीवास्तव के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने पौध रोपण कर संरक्षित करने का संकल्प लिया। लक्ष्य सेवा समिति के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने पौधों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। सदस्यों ने रानी तालाब स्थित हनुमान मंदिर परिसर में अमलताश एवं नीम के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। महराजगंज तराई स्थित जामिया अहले सुन्नत नुरूल उलूम अतीकिया मदरसे में पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए शिक्षक व विद्यार्थियों ने पौधरोपण किया। इस मौके पर दीपक सिंह, आफताब आलम व फैयाज अहमद मिस्बाही आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

502 ग्रामीणों को बांटा पौधा
पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में पेड़ पौधों के महत्व को देखते हुए रेहरा बाजार रेंज क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय जुआरा में गोष्ठी का आयोजन किया गया। 101 महिलाओं ने एक-एक बरगद के पेड़ लगाकर गोष्ठी का शुभारंभ किया। रेंजर मोहम्मद इकबाल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ पौधों का महत्व बताते हुए 502 ग्रामीणों को आम, बरगद, नींबू, नीम, अमरूद, जामुन, पाकड़ व सागौन आदि के पौधे वितरित किए। डिप्टी रेंजर प्रभात कुमार, ग्राम प्रधान दिनेश वर्मा, सुरेश सिंह, वन दरोगा विवेक कुमार सिंह, अनिल कुमार व विपिन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
एनसीसी कैडेटों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
एमएलके महाविद्यालय में एनसीसी कैडेटों की तरफ से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती छात्रावास परिसर के आस-पास प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने पौधरोपण करके कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में हम आर्थिक पहलू पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। विकास की चकाचौंध में स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण की अनिवार्यता को भूलते जा रहे हैं। परिणाम यह है कि समाज को तमाम दैवीय आपदा का सामना करना पड़ रहा है। एनसीसी कैडेटों ने परिसर में छायादार पौधे रोपित करके पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर छात्रावास अधीक्षक डॉ. एसपी मिश्र, डॉ. ऋषि रंजन पांडेय एवं एनसीसी ऑफीसर लेफ्टिनेंट देवेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
पौधरोपण के महत्व पर डाला प्रकाश
शिवा कॉलेज ऑफ एजूकेशन संस्थान इमिलिया बनघुसरा उतरौला में विश्व पर्यावरण दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. पवन नंदा ने कहा कि भारतीय संस्कृति सदैव ही पर्यावरण के प्रति संरक्षण की भावना वाली रही है। हमारी पूजा पद्घति एवं परंपराओं में भी पर्यावरण संरक्षण की बात रेखांकित की गई है। हमें अपनी पूजा पद्घति एवं परंपराओं का अनुसरण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। गोष्ठी को आशुतोष साहिनी, राम कुमार, नीलम विश्वास, विकास शर्मा व राहुल वर्मा आदि ने भी संबोधित करते हुए पांच-पांच पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लिया।

फोटो-13-बलरामपुर के तुलसीपार्क में पौधरोपण करते जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व अन्य।-संवाद- फोटो : BALRAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें