फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर ग्रंट बिसुही नदी किनारे विकसित होगा पिकनिक स्पॉट : कीर्तिवर्धन

Thu, 27 Aug 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-26-बलरामपुर के ग्वालियर ग्रंट में आयोजित कार्यकम में छात्रा को पौधे देते विदेश राज्य मंत्र
विज्ञापन
रेहराबाजार। वन क्षेत्र के ग्वालियर ग्रंट में बिसुही नदी के किनारे लगभग 500 बीघा क्षेत्र में बुधवार को वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने भाग लेकर करीब 40 हजार पौधे रोपे। केंद्रीय वन एवं विदेश राज्य मंत्री तथा गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन




इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। वृक्षों के बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस स्थल को विकसित कर पिकनिक स्पॉट के रूप में तैयार किया जाए। इस दौरान छात्राओं को आम के पौधे वितरित किए गए तथा पर्यावरण विषय पर उत्कृष्ट पेंटिंग बनाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक रमेश चंद्र, वन संरक्षक देवीपाटन मंडल एम सेम्मारन, डीएफओ गोंडा अनुराग प्रियदर्शी, डीएफओ श्रावस्ती धनराज मीणा, यूपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह, मोनू सिंह, अनूप चंद्र गुप्ता, कमलेश पांडे, हरिवंश सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें