फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लोकल फाल्ट के नाम पर भारी बिजली कटौती से उतरौला तहसील के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में भारी आक्रोश है। बिजली उपभोक्ताओं ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर बदहाल विद्युत व्यवस्था में सुधार कराए जाने की मांग की है। शीघ्र सुधार न होने पर बिजली उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ता पिंटू, संतोष, अनूप, अकरम, पप्पू व बब्लू आदि ने अधीक्षण अभियंता को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि उतरौला के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टिंग और लोकल फाल्ट के नाम पर घंटों की बिजली कटौती की जा रही है।
भीषण गर्मी में बिजली कटौती होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की सुविधा के लिए बिजली विभाग के शिकायत व सुझाव वाले व्हाटसएप ग्रुप से भी समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। 24 घंटे बिजली आपूर्ति का सरकारी दावा हवा हवाई साबित है।
विज्ञापन

आठ से 10 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। शीघ्र ही समस्या का निराकरण न होने पर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। अधीक्षण अभियंता ललित कुमार ने एक्सईएन उतरौला को तत्काल समस्या का निराकरण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें