बलरामपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने बीते दिन राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) में ओबीसी छात्रों को आरक्षण देने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर मांग पूरी न हुई तो तीन अगस्त को जनपद मुख्यालय पर रैली व धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष कांशीराम यादव, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार बौद्ध, शारदा प्रसाद चौधरी, गंगोत्री प्रसाद विश्वकर्र्मा, कांशीराम यादव व मनु पटेल आदि ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है।
ज्ञापन में मांग की गई कि नीट की परीक्षा में ओबीसी कोटे की 15 प्रतिशत सीटों पर आरक्षण समाप्त कर दिया गया है, जिसे तत्काल बहाल किया जाए। इसके अलावा ज्ञापन में चार अन्य मांगे भी थी। मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि मांग पूरी न होने पर तीन अगस्त को मुख्यालय पर रैली व धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।