फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के बकाया वाले दावेेदारों को देना होगा नो ड्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पंचायत चुनाव में जिला पंचायत के बकाया वाले दावेदारों को नो ड्यूज हर हाल में देना होगा। नो ड्यूज न देने वाले दावेदारों का पर्चा खारिज हो सकता है। 13 व 15 अप्रैल को जांच-पड़ताल कर आरओ व एआरओ दावेदारों का नामांकन पत्र दाखिल कराएं। यह बातें जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के चार ब्लॉकों के निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारियों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहीं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पंचायत चुनाव सबसे अधिक संवेदनशील होता है। सभी आरओ व एआरओ राज्य निर्वाचन आयोग की हैंडबुक का अच्छी तरह से अध्ययन कर लें। यदि किसी प्रकार की आशंका हो तो उसका निराकरण कर लें।
नामांकन से लेकर मतगणना तक आरओ व एआरओ का रोल अत्यंत महत्वूपर्ण होता है। नामांकन के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन कराने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने आरओ व एआरओ को टिप्स देते हुए कहा कि नाम निर्देशन, उम्मीदवारों से जमानत राशि निर्धारित लेखा में जमा कराना, नामांकन पत्र निरीक्षण, नाम वापसी व प्रतीक आवंटन जैसे कार्य जिम्मेदारी के साथ कराएं।
विज्ञापन

आरओ व एआरओ को अपने ब्लॉकों के नामांकन कक्ष में समय पहुंचे और दावेदारों के नामांकन पत्रों की जांच-पड़ताल करें। पीडी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि आरओ व एआरओ को आरक्षित सीटों पर नामांकन करने वालों के जाति प्रमाण पत्र की जांच अवश्य करनी होगी।
एक दावेदार अधिकतम चार नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है। जिला पंचायत के बकायादार की सूची में शामिल दावेदारों से नो ड्यूज लिया जाएगा यदि बकाया नहीं है तो बिना नो ड्यूज के ही नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। इस वर्ष नामांकन पत्रों को राज्य निर्वाचन आयोग की साइट पर अपलोड किया जाना है इसके लिए सभी आरओ व एआरओ प्राप्त होने वाले सभी नामांकन पत्रों को ऑनलाइन अपलोड करते रहेंगे।
अस्वीकार करने वाले नामांकन पत्रों पर आरओ व एआरओ को कारण लिखना अनिवार्य होगा। कार्यशाला में आरओ व एआरओ को सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंच स्थानीय राजेश कुमार व गिरजेश सिंह ने जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार, अपर अर्थ एवं संख्या अधिकारी रंजीत कुमार व अपर डीपीआरओ नरेश चंद्र ने हरैया सतघरवा, तुलसीपुर, गैसड़ी व पचपेड़वा के सभी आरओ व एआरओ को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें