फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका महोत्सव में 6500 से अधिक लोगों को लगा कोरोना टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना वैश्विक महामारी के नियंत्रण के लिए भारत सरकार के निर्देश पर जिले में टीका महोत्सव का शुभारंभ रविवार को हुआ। टीका महोत्सव के पहले दिन जिले में 114 सत्र का आयोजन कर 6500 से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए टीकाकरण के लिए प्रेरित भी किया गया।
विज्ञापन

जिला मेमोरियल चिकित्सालय में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने फीता काटकर टीका महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कोविड 19 के नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में चलाया जा रहा है।
अभियान को गति देने के लिए 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती से लेकर 14 अप्रैल डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती तक विशेष टीका महोत्सव अभियान का शुभारंभ किया गया है।
विज्ञापन

इस महामारी पर नियंत्रण के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी व्यक्ति टीका लगवाकर सहयोग करें। उन्होंने कोविड वार्ड का निरीक्षण कर चिकित्सकों से टीकाकरण अभियान की जानकारी भी ली। सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह व सीएमएस मेमोरियल चिकित्सालय डॉ. एके श्रीवास्तव ने लोगों से खानपान पर विशेष ध्यान रखने, मास्क पहन कर बाहर निकलने तथा टीका लगवाने के लिए सभी लोगों से अपील की।
जिला कोल्ड चेन प्रबंधक श्यामजी मिश्रा ने बताया कि टीका महोत्सव के पहले दिन सभी जिला चिकित्सालय, सीएचसी व पीएचसी सहित जिले में 114 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। शाम पांच बजे तक 6500 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें