फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोली-चंदन तिलक से नौनिहालों का स्कूलों में स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रोली-चंदन लगाकर स्कूलों में नौनिहालों का भव्य स्वागत किया गया। कोरोना की दूसरी लहर के बाद पहली बार कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं की ऑफलाइन पढ़ाई बुधवार से शुरु कर दी गई है। छह माह बाद स्कूल पहुंचने पर नौनिहालों में खुशी का ठिकाना न रहा।
विज्ञापन

सरकारी व निजी स्कूलों में नौनिहालों की किलकारियां एक बार फिर से गूंजने लगी हैं। जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने के साथ छात्र-छात्राओं का थर्मल स्क्रीनिंग से तापमान मापा गया। सरकारी स्कूलों के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को समय से स्कूल पहुंचने के साथ बच्चों को पढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि शासन के आदेश पर कक्षा एक से पांच तक के सभी बोर्डों के सरकारी व निजी स्कूलों में बुधवार से ऑफलाइन पढ़ाई शुरु करा दी गई है। बीएसए ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा, प्राथमिक विद्यालय बेलवा व कंपोजिट विद्यालय बेलवा सुल्तानजोत का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बेलवा की प्रधानाध्यापिका अनुपस्थित पाई गई। विद्यालय को अच्छा बनाए रखने, साफ सफाई, शौचालय व पेयजल आदि में सुधार करने के कड़े निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय बेलवा में 181 के सापेक्ष 100 से अधिक बच्चे उपस्थित पाए गए।
स्कूल पहुंचने पर बच्चों में काफी प्रसन्नता दिखी। मध्याह्न भोजन योजना के तहत सभी स्कूलों में बच्चों को पकापकाया भोजन खिलाया गया। कंपोजिट विद्यालय बेलवा सुल्तानजोत में नामांकित 330 की तुलना में कम बच्चों की उपस्थिति पर बीएसए ने नाराजगी जताई।
एक सहायक अध्यापक और शिक्षामित्र अनुपस्थित पाई गई। जिन स्कूलों में जलभराव नहीं है वहां बच्चों के आगमन पर पठन-पाठन, मध्याह्न भोजन, पुस्तक वितरण, साफ सफाई, कोविड 19 के निर्देशों का पालन, संचारी रोगों से बचाव, मिशन शक्ति के तहत निर्धारित गतिविधियों के संचालन के साथ मिशन प्रेरणा के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने का सभी प्रधानाध्यापकों व शिक्षक-शिक्षिकाओं को निर्देश दिया गया।
प्राथमिक विद्यालय गोरखडीह में बच्चों के पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। तिलक लगाकर पुष्प वर्षा की गई। उपहार देकर बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय प्रांगण को रंग-बिरंगे गुब्बारों और झंडियों से सजाया गया।
जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता निरंकार पांडेय व सीआईएमएस अंकुर ने विद्यालय का निरीक्षण किया। सभी स्टॉफ उपस्थित पाए गए। विद्यालय के पुन: खुलने पर बच्चों को नई ऊर्जा व उत्साह के साथ पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। रेहरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मद्दोभीख के प्रधानाध्यापक आत्माराम पाठक, अध्यापिका रुतिमा शर्मा, कविता वर्मा, शिक्षक शुभम शर्मा, वंदना व शरद कुमार प्रजापति के नेतृत्व में चलो स्कूल चले हम की शुुरुआत की गई। अभिभावकों ने जोश व साज-सज्जा के साथ बच्चों को स्कूल भेजा।
मद्दोभीख में छात्र-छात्राओं को स्कूल लाने और घर ले जाने के लिए दो वैन चलाई जा रही है। तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तिवारीडीह बरदहवा में बच्चों का विद्यालय परिवार की तरफ से स्वागत किया गया।
बीएसए ने जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्र के बीईओ को निर्देश दिया है कि कोविड 19 महामारी के दृष्टिगत बंद विद्यालय भौतिक रूप से पठन-पाठन के लिए खोल दिए गए लेकिन महामारी को प्रकोप अभी समाप्त नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में आवश्यक है कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए।
अशासकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, परिषदीय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व केजीबीवी के सभी स्टॉफ को अपने-अपने ब्लॉक के चिकित्साधिकारी से संपर्क कर वैक्सीनेशन कराने की सलाह दी है। रेहरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदनगर व कंपोजिट विद्यालय पेहर के छात्र छात्राओं ने स्कूल खुलने पर खुशी जताई।
शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के जूनियर हाईस्कूल नैकिनिया, प्राथमिक विद्यालय भैंसहवाडीह, प्राथमिक विद्यालय पड़री में स्कूल पहुंचे बच्चों को रोली व तिलक लगाकर स्वागत किया गया। नैकिनिया के प्रधानाध्यापक मुजीबुल हक अहमद, कपिल देव, सलीम खान व दीपिका पुरवार आदि मौजूद रहे। गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय गैसड़ी प्रथम में बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाकर पढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें