फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिजली गिरने से मस्जिद की मीनार ढही

Wed, 10 Jul 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोतवाली क्षेत्र के सेमरी गांव में मस्जिद पर बिजली गिरने से मीनार ढह गई। हादसे में नमाज पढ़ रहे कई लोग बाल-बाल बच गए। प्रधान शमशेर खान ने बताया कि सुबह पांच बजे मस्जिद में नमाज पढ़ी जा रही थी। तभी अचानक आकाश में बिजली तड़क सुनाई दी। मस्जिद के ऊपर से धड़ाम की आवाज आई। लोग बाहर निकले तो देखा कि मीनार मस्जिद के छत पर गिरी पड़ी थी। दूसरी मीनार चटक गई। छत में दरार आ गई।
विज्ञापन

बिजली गिरने से तार जलने लगे
वहीं दूसरी घटना बनगाई गांव में हुई। बनगाई निवासी राम बहादुर ने बताया कि उनके घर पर भी बिजली गिर गई, जिससे बिजली के तार जलने लगे। बाहर छत का छज्जा जर्जर हो गया। प्रधान राम सिंह यादव ने बताया कि पड़ोसी राम बहादुर के घर में 11 जुलाई को शादी है। पूरा परिवार शादी की तैयारी कर रहा है। बिजली गिरने से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें