फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल फरियाद सुनेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल 22 जून को जिले के एक दिवसीय भ्रमण पर आएंगी। इस दौरान वह पीड़िताओं का दर्द सुनने के साथ-साथ मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए चौपाल को संबोधित भी करेंगी।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीशचंद्र ने सोमवार को बताया कि राज्य महिला आयोग की सदस्य बुधवार को सबसे पहले सदर ब्लॉक के खगईजोत गांव में मिशन शक्ति फेज-4 के तहत बेटियों व महिलाओं से जुड़ीं कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूकता चौपाल को संबोधित करेंगी। इसके बाद परियोजनाओं व कार्यक्रमों का निरीक्षण करेंगी।
निरीक्षण के बाद यूपीटी होटल में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पीड़िताओं का दर्द सुनेंगी और उनकी समस्याओं का निस्तारण कराने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगी। डीएम श्रुति ने अपर एसडीएम ज्योति को राज्य महिला आयोग के कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें