फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृ वंदना योजना का लाभ लेने के लिए केवाईसी अनिवार्य

विज्ञापन
फोटो-5-बलरामपुर के सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते सीएमओ डॉ. सुशील कुमार।-स? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जिले में गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को पोषण युक्त भोजन के लिए तीन किश्तों में पांच हजार रुपये का भुगतान किया जाता है। योजना के तहत जिले में 62687 गर्भवती महिलाओं को 26 करोड़ 53 लाख रुपये की धनराशि भुगतान की जा चुकी है।
विज्ञापन

यह बातें मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित मातृ वंदना योजना के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य काम करने वाली महिलाओं की मजदूरी के नुकसान की भरपाई करना है। इसके अतिरिक्त गर्भवती के उचित आराम और पोषण को सुनिश्चित करना योजना का मुख्य उद्देश्य है। योजना की पहली किश्त एक हजार रुपए गर्भावस्था के पंजीकरण के समय दिया जाता है। दूसरी किश्त के रूप में दो हजार रुपये छह माह की गर्भावस्था के बाद कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच होने पर भुगतान किया जाता है। तीसरी किश्त बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने तथा बच्चे के पहले टीके का चक्र शुरू होने पर दो हजार रुपए पुन: दिया जाता है।
सिफ्सा लखनऊ से आए कार्यक्रम अधिकारी यूसी पंत ने बताया कि मातृ वंदना योजना के लाभार्थी को अपना केवाईसी कराना अनिवार्य है। लाभार्थी किसी को भी ओटीपी नहीं बताएगा। स्टेट टीम के कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार ने लाभार्थियों का करेक्शन क्यू दूर करने का तरीका बताया। साझी दुनिया संस्थान लखनऊ के सावेज वारिश एवं तसनीम फातिमा ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम सहायक पुनीत मणि त्रिपाठी ने बताया कि जिले में पहली बार गर्भवती महिलाओं के लिए योजना काफी लाभप्रद साबित हुई है। इससे मातृ शिशु मृत्यु दर में भारी कमी आई है। इस योजना के तहत जिले में अब तक 62687 गर्भवती महिलाओं को 26 करोड़ 53 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। कार्यक्रम में सभी ब्लॉकों के प्रभारी चिकित्साधिकारी, बीसीपीएम एवं आशा संगिनी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें