फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड मेडल पाकर विवेक ने बढ़ाया जिले का मान

विज्ञापन
फोटो-10-विवेक कुमार - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ से पर्यावरण में परास्नातक की डिग्री लेने वाले बलरामपुर जिले के विवेक कुमार को गोल्ड मेडल दिया गया है। गोल्ड मेडल पाकर विवेक ने जिले का मान बढ़ाया है। परिजनों, शिक्षकों व ईष्ट मित्रों ने विवेक को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन

उतरौला तहसील क्षेत्र के सिकरामाफी गांव निवासी विवेक कुमार ने गुरुवार को बताया कि बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ के 9वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को परास्नातक की डिग्री के साथ गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
विवेक कुमार ने बताया कि पर्यावरण विभाग में स्नातक में उन्हें गोल्ड मेडल मिला है। 12वीं की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय से की है। दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री ली। बीबीयू के पर्यावरण विभाग में सर्वोच्च अंक अर्जित करने के लिए टॉप किया और उन्हें गोल्ड मेडल दिया गया है। विवेक कुमार की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, भाई-बहन, गुरुजनों व ईष्ट मित्रों ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें