फोटो-11-बलृरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में मुख्य अतिथि को सम्मानित करते आयोजन समिति के सदस्य।-संव
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मंडलीय फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बलरामपुर की टीम ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
गत शुक्रवार की शाम को फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि ईएनटी सर्जन डॉ. अब्दुल कय्यूम ने टीमों से परिचय प्राप्त कर किया। निर्धारित समय में दोनों टीमें के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। निर्णायकों ने मैच के निर्णय के लिए सात मिनट का अतिरिक्त समय दिया।
अतिरिक्त समय में बलरामपुर की टीम ने एक गोल दागकर गोंडा की टीम को पराजित कर दिया। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी दिनेश कुमार, पूर्व जिला क्रीड़ाधिकारी एमएच चौधरी, जिला सूचना अधिकारी आशुतोष कुमार, अमर नाथ शुक्ला, संजय गुप्ता तथा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महंत महेंद्र दास ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। संवाद