बलरामपुर। प्रोत्साहन सामग्री पाकर युवक मंगल दल के सदस्यों के चेहरे खुशी से खिल गए। श्रीदत्तगंज ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को युवा कल्याण विभाग की तरफ से सामग्री का वितरण कराया गया।
सदर विधायक पल्टूराम ने युवक मंगल दल के सदस्यों को प्रोत्साहन सामग्री वितरित करते हुए कहा कि गांव में छिपी प्रतिभाओं की विधा को निखारने के लिए युवा कल्याण विभाग की तरफ से सराहनीय योगदान किया जा रहा है। खेल के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। सरकार की तरफ से युवक मंगल दल के सदस्यों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में प्रतिभाग कराकर उन्हें प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जा रहा है।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी स्वाती सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्तगंज हेमंत जायसवाल व वीडीओ सागर सिंह आदि मौजूद रहे। सदर विधायक ने युवक मंगल दल के अध्यक्ष कमलेश कुमार, मुकीम खां, मनोज कुमार, विनीत कुमार, अबू साहीम और महिला मंगल दल की उपाध्यक्ष सुनीता को प्रोत्साहन सामग्री दी, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल गए।