फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के ओमीक्रॉन वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कोरोना के संभावित तीसरी लहर पर नियंत्रण के लिए अस्पतालों को लैस किया गया है। कोरोना की जांच के लिए जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर लैब संचालित है। वर्तमान समय में जिले के अंदर कोई भी कोरोना का सक्रिए मरीज नहीं है फिर भी सावधानी बरती जा रही है। कोरोना जांच में तेजी के लिए जिले में फोकस सैंपलिंग अभियान भी चलाया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. सुशील कुमार ने बताया कि कोविड-19 के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। देश में भी इस वैरिएंट को लेकर खास सतर्कता बरती जा रही है। सरकार के निर्देश पर जिले में भी अस्पतालों को सभी संसाधनों से लैस किया गया है।
कोविड लेवल-2 हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा के साथ ही सभी जिला चिकित्सालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कोरोना की जांच के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर लैब संचालित है जहां से सैंपल लिया जाता है।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर जांच के लिए संयुक्त जिला अस्पताल में बीएसएल-2 लैब का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। 25 लैब टेक्नीशिएन एवं 10 लैब असिस्टेंट कोरोना जांच में लगाए गए हैं। कोरोना जांच में तेजी के लिए शैक्षिक संस्थान, सरकारी व प्राइवेट अस्पताल, मेेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी एवं अन्य स्थानों पर अभियान चलाकर फोकस सैंपलिंग भी की गई है। जिले में प्रतिदिन करीब डेढ़ हजार लोगों की कोरोना जांच की जा रही है।
एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने कोरोना की रोकथाम के लिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कई देशों में कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन का कहर शुरू हो गया है। देश में भी कुछ मरीज पाए गये हैं इसलिए सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें