फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल ने नहीं दिए 84 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बजाज चीनी मिल इटईमैदा उतरौला चालू पेराई सत्र का 84 करोड़ रुपये किसानों का गन्ना मूल्य दबाए बैठी है। मिल प्रबंधन ने 22 दिसंबर से किसानों को गन्ना मूल्य का फूटी कौड़ी का भुगतान नहीं किया है। मिल से जुड़े 21 हजार किसानों के सामने भुखमरी का संकट पैदा हो गया है। बकाया भुगतान पाने को किसानों को भटकना पड़ रहा है। किसानों को परिवार का खर्च चलाने के साथ बेटियों की शादी व अन्य कार्य के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ब्याज वाला कर्ज लेकर किसानों को परिवार का खर्च चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पेराई सत्र 2021-22 में बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड यूनिट-इटईमैदा उतरौला की तरफ से कुल 27,978 किसानों से गन्ने की खरीद की गई। पेराई सत्र में मिल प्रबंधन ने किसानों से 31 लाख 97 हजार क्विंटल गन्ने की खरीद की। सत्र में किसानों से एक अरब नौ करोड़ 79 लाख 37 हजार रुपये का गन्ना खरीदा गया। 12 दिसंबर 2021 तक मिल प्रबंधन ने किसानों को 26 करोड़ चार लाख 31 हजार रुपये का भुगतान किया है। मिल प्रबंधन की तरफ से 20,650 किसानों को पेराई सत्र का अभी तक फूटी कौड़ी का भुगतान नहीं किया गया है। मिल प्रबंधन ने 9,745 किसानों को गन्ना मूल्य का आंशिक भुगतान किया है। मिल प्रबंधन की तरफ से केवल 1587 किसानों को ही गन्ना मूल्य का संपूर्ण भुगतान दिया गया है।
इटईमैदा चीनी मिल उतरौला को गन्ना बेचने वाले किसान नरसिंह बहादुर सिंह, शकील अहमद, मोहम्मद इरफान, राजेश सिंह, अभिमन्यु, इकरामुद्दीन, मयाराम, जुम्मन चौधरी, वजीहुद्दीन व गयासुद्दीन आदि का कहना है कि बकाया मूल्य का भुगतान न होने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। बैंकों व साहूकारों से ब्याज वाला कर्ज लेकर परिवार का खर्च व बेटियों की शादी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान पाने के लिए अनेकों बार शासन-प्रशासन को पत्र लिखा गया लेकिन मिल प्रबंधन पर भुगतान कराने के लिए कोई दबाव नहीं बनाया गया है। इन लोगों ने मुख्यमंत्री व डीएम से मांग किया है कि मिल प्रबंधन से उनके बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज के साथ शीघ्र कराया जाए जिससे उनका आर्थिक संकट दूर हो सके। हर साल गन्ना मूल्य का भुगतान करने में आनाकानी करने वाली इटईमैदा चीनी मिल उतरौला के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर यह संदेश दिया जाए कि वह किसानों के गन्ना मूल्य का नियमित भुगतान करे। (संवाद)
भुगतान के लिए बनाया जा रहा दबाव
बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड यूनिट-इटईमैदा उतरौला के प्रबंधन पर पेराई सत्र 2021-22 में किसानों से खरीदे गए गन्ना मूल्य का भुगतान करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। मिल प्रबंधन को पत्र देकर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान न करने पर मिल प्रबंधन के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। आरएस कुशवाहा, डीसीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें