फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में खुशी ने मारी बाजी

Sat, 08 Aug 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-18-बलरामपुर के एमपीपी इंटर काॅलेज में मौजूद प्रतिभागियों के साथ ​शिक्षक ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। एमपीपी इंटर कॉलेज में शनिवार को जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर आयोजित संगोष्ठी में विद्यार्थियों ने ऊर्जा के भविष्य और उससे जुड़ी चुनौतियों पर अपने विचार रखे। इसमें ब्लॉक स्तर पर चयनित कक्षा आठ से 10 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में एमडीके बालिका इंटर कॉलेज, बलरामपुर की कक्षा आठ की छात्रा खुशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, गैसड़ी के कक्षा 10 के छात्र अनुज मौर्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त दोनों प्रतिभागी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। मंडल स्तर की प्रतियोगिता की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

निर्णायक मंडल में केंद्रीय विद्यालय, बलरामपुर के प्राचार्य वीपी सिंह, प्रवक्ता विजय कुमार निगम और डायट प्रवक्ता सपना वर्धन शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता सुरेश कुमार ने किया। आयोजक प्रधानाचार्या गीता गौतम ने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आनंद प्रताप सिंह, जेके मिश्र, मीना वर्मा, नीलम, शशिबाला, संतोष कुमार, डॉ. वीडी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें