फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्र पर उपलब्ध हो अंतिम प्रकाशन वाली मतदाता सूूची

विज्ञापन
फोटो-20-बलरामपुर में मतदान केंद्र का निरीक्षण करते मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य एवं मतदान केंद्रों की तैयारियों को लेकर अधिकारी सजग रहें। हर मतदान केंद्र पर अनंतिम प्रकाशन वाली मतदाता सूची उपलब्ध कराई जाए। मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित किया जाए। इन कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही कदापि न बरती जाए। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह बातें मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव ने बुधवार को मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय कांदभारी एवं घूघुलपुर का औचक निरीक्षण करते समय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कही। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि हर मतदान केंद्र पर अनंतिम प्रकाशित मतदाता सूची उपलब्ध कराया जाए ताकि मतदाता द्वारा सूची देखकर किसी भी प्रकार की शिकायत का निस्तारण करवाया जा सके। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर शौचालय, रैंप, स्वच्छ पेयजल एवं बाउंड्रीवाल आदि का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस अवसर पर एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
सत्र बढ़ाकर लक्ष्य के सापेक्ष किशोरों का किया जाए टीकाकरण
मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने बुधवार को एमपीपी इंटर कॉलेज में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग वाले किशोरों के लिए संचालित टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मौजूद किशोरों से बातचीत करते हुए टीका लगवाने के लिए उनका उत्साहवर्द्धन किया। कहा कि खुद टीका लगवाने के साथ वह अपने आसपास के 15 से 18 वर्ष के आयु वाले अपने दोस्त व संबंधियों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार को निर्देश दिया कि इस आयु वर्ग वाले किशोरों के टीकाकरण में तेजी लाने के लिए सभी संसाधनों का उपयोग करते हुए टीकाकरण सत्र बढ़ाया जाए। टीकाकरण सत्र बढ़ाकर लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत किशोरों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि डीआईओएस तथा प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण कार्य शीघ्र संपन्न कराया जाए। इस अवसर पर एडीएम राम अभिलाष, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अरुण कुमार तथा एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन जीपी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें