फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध को रोकने में करें हर संभव प्रयास

विज्ञापन
़ोटो-3-बलरामपुर के गैसड़ी कोतवाली का निरीक्षण करते उप महानिरीक्षक उपेंद्र कुमार अग्रवाल व अन्य।-? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
उतरौला/गैसड़ी (बलरामपुर)। अपराध रोकने के हर संभव प्रयास करें। जिस थाना क्षेत्र में वारदातों की संख्या अधिक होगी, वहां के पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। ये बातें पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बुधवार को उतरौला कोतवाली का औचक निरीक्षण करते हुए कहीं।
विज्ञापन

एसपी हेमंत कुटियाल के साथ उन्होंने प्रभारी निरीक्षक कक्ष, कार्यालय के अभिलेखों, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, आरक्षी बैरक, भोजनालय व थाना परिसर का निरीक्षण किया। साफ-सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद परिसर में ही संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों व ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी की गई। क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस का सहयोग करने और अपराधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।
ग्राम प्रहरियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, सीओ उतरौला उदयराज सिंह व ट्रेनी सीओ ज्योति श्री आदि मौजूद रहे। गैसड़ी कोतवाली में निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कार्यालय, मालखाना, साइबर सेल, महिला हेल्प डेस्क व आरक्षी बैरक आदि का जायजा लिया गया। इस दौरान सीओ ललिया राधारमण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें