फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व का चूना लगाने वाले 53 भट्ठा संचालकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राजस्व का चूना लगाने वाले जिले के 53 ईंट-भट्ठा संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। बुधवार को अपर मुख्य अधिकारी ने एसपी को पत्र लिखकर पुलिसिया कार्रवाई किए जाने की मांग की है। लाइसेंस शुल्क जमा न करने वाले ईंट-भट्ठा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। विभागीय कार्रवाई की नोटिस जारी होने से ईंट-भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार मालवीय ने बुधवार को बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला पंचायत में बिना लाइसेंस शुल्क जमा किए 53 चिमनी वाले ईंट-भट्ठों का संचालन किया जा रहा है जो अनियमित है। लाइसेंस शुल्क जमा न होने से राजस्व का नुकसान हो रहा है। अपर मुख्य अधिकारी ने एसपी को पत्र भेजकर लाइसेंस शुल्क जमा न करने वाले ईंट-भट्ठा संचालकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें