फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अस्पताल में बढ़े खांसी-बुखार व उल्टी-दस्त के मरीज

Thu, 17 Aug 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बदलते मौसम के कारण संक्रामक बीमारियां तेजी से पैर पसारने लगी हैं। उल्टी-दस्त, सरदर्द, बुखार व सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या एक सप्ताह में दो गुनी हो गई है। पहले जहां 300 से 400 मरीज ओपीडी में पहुंचते थे वहीं अब यह संख्या 700 से 800 पहुंच गई है। मरीजों की संख्या में अचानक हुई वृद्धि के कारण चिकित्सकों के ऊपर भी बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश व दिन में पड़ रही उमस के कारण मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को जिला मेमोरियल अस्पताल में इलाज कराने आई सेखुइया निवासिनी सुनीता ने बताया कि उनके बेटे बाबू के पेट में दर्द है। अस्पताल दवा लेने आई हूं। सलमान ने बताया कि देर रात अचानक उल्टी-दस्त होने के साथ-साथ बुखार भी है। डॉक्टर ने अस्पताल से ही दवा दी है। इसी तरह इजहारुल ने बताया कि बेटी को पिछले एक सप्ताह से सर्दी-जुकाम है। डॉक्टर को दिखवाया है।

बदलते मौसम में रहें सचेत
खुले में बने खाद्य और पेय पदार्थों का सेवन करने से अमाशय और लिवर के रोगों का खतरा होता है। इसी के साथ खुले खाने पर मक्खियां बैठने से पेट का संक्रमण, हैजा, मलेरिया, पेचिश, दस्त जैसे रोग हो जाते हैं। हमेशा शुद्ध खाना ही खाना चाहिए। बाहर खाने से परहेज करें। हलका खाना लें और फास्ट फूड से बचें। - डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें