फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रोजगार सेवकों ने किया ट्वीट कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय विकासखंड कार्यालय में बृहस्पतिवार को ग्राम रोजगार सेवकों की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए रोजगार सेवकों ने ट्वीट करके विरोध जताया। बैठक में समस्याओं का शीघ्र निस्तारण न होने पर 23 व 24 अगस्त को ब्लॉक स्तर पर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति के तत्वावधान में बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2021 में मनरेगा कर्मियों व रोजगार सेवकों के हित में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का शासनादेश जारी न होने पर विरोध जताया। समिति के ब्लॉक अध्यक्ष बाबादीन पाल ने कहा कि चार अक्तूबर 2021 में मुख्यमंत्री ने रोजगार सेवकों के लिए कई घोषणाएं की थीं। इनमें मनरेगा कर्मियों के एचआर पालिसी लाने, रोजगार सेवकों की सेवा समाप्ति से पहले मनरेगा उपायुक्त से सहमति लेने, रोजगार सेवकों के जॉब चार्ट में ग्राम्य विकास विभाग के अन्य कार्यों को जोड़े जाने की घोषणा की थी। इस घोषणा में संबंध में शासनादेश जारी न होने पर रोजगार सेवकों ने ट्वीट किया है। इस अवसर पर अवधेश कुमार, शेषराम यादव, कल्पराज यादव, वीरेंद्र, राजाराम, बच्चाराम व घनश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें