फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही गांव में तीन बच्चों की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुर विकास खंड के ग्राम लालबोझी में एक सप्ताह में तीन बच्चों की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में डेरा डाले हुए है। ग्रामीणों को दवा का वितरण करने के साथ साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीएचसी महराजगंज तराई के ग्राम लालबोझी में मंगलवार को बम बहादुर के पुत्र लवकुश (6) के पेट में दर्द होने से मौत हो गई। इसी गांव के जगदीश की पुत्री शिवानी (4) की मौत डायरिया से हो गई। गांव के ही बाउर के बेटे नीरज(3) की भी मौत हो गई है। गांव में अन्य बच्चे भी बीमार हैं। ग्रामीण बम बहादुर, जगदीश, बाउर, बड़कऊ व राजित आदि का कहना है कि गांव में चारो तरफ गंदगी फैला हुआ है।
गांव में न ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाता है और न सफाई के प्रति ही ध्यान दिया जाता है। सीएचसी तुलसीपुर के अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान ने बताया कि गांव में बच्चों के मौत होने की सूचना मिली है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई है। दवा का वितरण कराया जा रहा है। ग्रामीणों को साफ सफाई के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें