फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को चार माह से नहीं मिल रहा दूध

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के कंपोजिट विद्यालय लाल बोझी में छात्र-छात्राओं को चार माह से दूध का वितरण नहीं किया गया। विद्यार्थियों के अभिभावकों ने बीएसए को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के अभिभावकों ने डीएम को भेजे गए पत्र के जरिए कहा है कि चार माह से उनके बच्चों को दूध नहीं दिया जा रहा है। विद्यालय में पंजीकृत छात्रों की संख्या 228 है। विद्यालय में चार शिक्षक-शिक्षिकाओं की तैनाती है। मीनू के अनुसार बच्चों को भोजन भी नहीं दिया जा रहा है।
अभिभावकों ने बीएसए से विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्था की जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने, दिन के अनुसार निर्धारित दूध का वितरण कराने और मीनू के अनुसार बच्चों को पका-पकाया भोजन दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

अभिभावकों का यह भी आरोप है कि प्रधानाध्यापक एआरपी के पद पर कार्यरत हैं जिसके चलते विद्यालय में समय नहीं दे पा रहे हैं और बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रधानाध्यापक राकेश ओझा ने बताया कि क्षेत्र में दूध न मिलने के कारण बच्चों को नहीं दिया जा रहा है। बीईओ तुलसीपुर अरुण कुमार वर्मा ने अभिभावकों की तरफ से की गई शिकायत के बारे में बताया कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें