फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत सरोवर से सामान्य बना रहेगा भूजलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर के तहत गैड़ास बुजुर्ग व उतरौला ब्लॉक में पांच अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जाएगा। अमृत सरोवर बन जाने से जलस्तर घटने की प्रक्रिया पर अंकुश लग जाएगा, भूजलस्तर सामान्य बना रहेगा।
विज्ञापन

ये बातें उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा व गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के प्रमुख राकेश तिवारी ने बीते दिन परसौना गांव में अमृत सरोवर के लिए भूमि पूजन करते हुए कही। दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा है कि भूजलस्तर सामान्य बनाए रखने के लिए बड़े जलाशयों में पानी एकत्रित किया जाए। साथ ही गांव के लोगों को पार्क जैैसे रमणीक स्थल भी मिल सके। जल से ही जीवन है। प्रधानमंत्री ने इसी मंशा के तहत इतनी बड़ी योजना की शुरुआत की है। हम सभी नागरिकों का भी नैतिक कर्तव्य है कि भूजलस्तर को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करें।
इसके बाद विधायक ने बभनी बुजुर्ग व बासूपुर में भी उतरौला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी के साथ अमृत सरोवर के लिए भूमि पूजन किया। गैड़ास बुजुर्ग के ब्लॉक प्रमुख ने कंचनपुर व इटई रामपुर में भी अमृत सरोवर के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान बीडीओ सुमित सिंह ने कहा कि अमृत सरोवर के चारों तरफ सीढ़ियां, रैंप, पक्के बेंच व गेट का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

पौधरोपण के साथ साज-सज्जा भी कराई जाएगी। प्रत्येक अमृत सरोवर के निर्माण पर करीब 15 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस अवसर पर पप्पू वर्मा, अमरेश चौधरी, दिलीप यादव, रमेश, ज्ञानेंद्र वर्मा, अवधेश मिश्र व हनुमान प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें