फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने बिखेरा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के पॉयनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में बीते दिन प्राइमरी ग्रुप की बेबी सो प्रतियोगिता व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों एवं अभिभावकों का सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएसए डा. रामचन्द्र एवं पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंदन पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलित करके किया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी, सह निर्देशक आकाश तिवारी, अध्यक्ष डॉ. पीएन तिवारी, कोषाध्यक्ष मीता तिवारी, संयुक्त सचिव संतोष कुमार तिवारी व उपाध्यक्ष शैलेस तिवारी ने अतिथियों को स्मृतिचिह्न भेंटकर स्वागत किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्राइमरी ग्रुप से बेबी सो प्रतियोगिता में काव्या पाण्डेय, आराध्या पांडेय, सर्वेश शुक्ला, विजयेंद्र शुक्ला, वरुन कुमार श्रीवास्तव, श्रृयांश व श्रवन पांडेय ने भाग लिया। प्रबंधात्मक समिति की तरफ से चुने गये छात्र/छात्राओं का बैज लगाकर सम्मानित किया गया।
समारोह में कक्षा-12 से अखिल श्रीवास्तव को हेड ब्वाय, प्रशस्ति सिंह-हेड गर्ल, कक्षा-10 से प्रियंका मोदनवाल (आजाद हाउस), तनिष्का कशौंधन (गांधी हाउस), ऋचा विश्वकर्मा (सुभाष हाउस) तथा आरुषी शुक्ला (टैगोर हाउस), रिसिका मुख्य अतिथि ने सभी को बैज लगाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें