फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नित्यकर्म के लिए खेतों की तरफ गई किशोरी के साथ पड़ोसी गांव के दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर उसकी जमकर पिटाई भी की। कुछ घंटों बाद खेत में बेहोश मिली किशोरी को घरवाले जरवा कोतवाली ले गये। जहां पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

जरवा इलाके में रहने वाले अनुसूचित जाति की एक किशोरी ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि गत रविवार शाम वह नित्यकर्म के लिए खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में ही पड़ोसी गांव के दो युवकों ने उसे दबोच लिया और गन्ने में खेत में घसीट ले गये। वहां दोनों आरोपियों ने उसे जमकर पीटा और सामूहिक दुष्कर्म करके भाग गये।
काफी समय तक घर न लौटने पर परिजनों ने किशोरी की तलाश शुरू की। बघेलखंड पुलिस चौकी पर सूचना भी दी गई। परिजनों के साथ पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी। घंटों तलाश के बाद किशोरी गन्ने के खेत में खून से लथपथ बेहोश पड़ी मिली। घरवाले उसे जरवा कोतवाली ले गये। जहां पीड़िता ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

कोतवाल पवन कुमार कनौजिया ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी जुहैद उर्फ भल्लू तथा सुहेल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें