फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वजारोहण कर मनाई गई गांधी व शास्त्री की जयंती

विज्ञापन
बलरामपुर के पायनियर पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को सम्मानित करते राज्यमंत्री पल्टूराम। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिले में धूमधाम के साथ शनिवार को मनाई गई। ध्वजारोहण कर गांधी व शास्त्री को याद किया गया। सरकारी व निजी दफ्तरों व स्कूलों में गांधी व शास्त्री के जयंती पर विविध कार्यक्रम कराए गए।
विज्ञापन

गांधी व शास्त्री के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालकर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। सैनिक कल्याण, होमगार्ड, प्रांतीय रक्षक दल नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री/सदर विधायक पल्टूराम छात्र-छात्राओं को वजीफे का स्वीकृति पत्र वितरित किया। स्वीकृति पत्र पाते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल गए।
कलेक्ट्रेट में डीएम श्रुति ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। डीएम ने महात्मा गांधी के संघर्षों व उनके स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विदेशी शासन से मुक्ति के लिए बापू ने सत्य व अंहिसा का मार्ग चुना। कठिन संघर्ष करके देश को आजादी दिलाई।
विज्ञापन

गरीबों व वंचितों के उत्थान की बात की और उनके लिए जीवन पर्यत्न कार्य किया। विश्व शांति का संदेश दिया। लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया। पाकिस्तान युद्घ के समय पूर्व प्रधानमंत्री ने साहस का परिचय देते दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए।
खाद्यान्न संकट से देश को निकालने के लिए अहम भूमिका निभाई। मंच का संचालन आपदा सलाहकार सचिन मदान ने किया। सीएमएस की छात्राओं ने रघुपति राघव राजा राम व देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। डीएम ने छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एडीएम राम अभिलाश, डा. कपिल मदान, रवि शुक्ल, बाबूराम पांडेय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। एमपीपी इंटर कॉलेज में राज्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का स्वीकृत पत्र वितरित किया।
इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आशीष त्रिवेदी व प्रधानाचार्य कैप्टन जीपी तिवारी आदि मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में अध्यक्ष किताबुन्निशा ने ध्वजारोहण किया। सभागार में गोष्ठी को संबोधित कर अध्यक्ष ने बापू व शास्त्री के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला।
अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली व ईओ राकेश कुमार जायसवाल आदि ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मलिन बस्ती की साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया।
एसपी हेमंत कुटियाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीडीओ रिया केजरीवाल ने विकास भवन कार्यालय, एक्सईएन मनोज कुमार सिंह ने जलनिगम कार्यालय, डीआईओएस गोविंद राम ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय व सीएमओ डा. सुशील कुमार ने सीएमओ कार्यालय में ध्वजारोहरण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। सीएमओ ने संयुक्त जिला अस्पताल, जिला मेमोरियल व जिला महिला अस्पताल के मरीजों को फल वितरित किया।
तीनों तहसीलों के एसडीएम कार्यालय, सीओ कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालयों सहित जिले के सभी स्कूलों में भी धूमधाम के साथ गांधी व शास्त्री की जयंती ध्वजारोहण करके मनाई गई। बीएसए डा. रामचन्द्र ने बेसिक शिक्षा कार्यालय में महात्मा गांधी व शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें