फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर घुसपैठ रोकने की बनी रणनीति

विज्ञापन
बलरामपुर के 9वीं वाहिनी मुख्यालय पर नेपाल के अधिकारियों का स्मृति चिह्न देकर स्वागत करते उप महान? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर ब्लॉक के पीलीभीत गांव के पास स्थित एसएसबी 9वीं वाहिनी मुख्यालय पर शुक्रवार को भारत व नेपाल के सैनिक अफसरों की बैठक की गई। बैठक में भारत-नेपाल सीमा पर अपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने, मैत्री संबंध स्थापित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। सीमा स्तंभ, अतिक्रमण व अराजक तत्वों के घुसपैठ को लेकर दोनों देशों की तरफ से रणनीति तैयार की गई। बैठक में गोरखपुर व लखीमपुर के साथ नेपाल के सैन्य बलों के अफसरों का जमावड़ा रहा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सशस्त्र सीमा बल गोरखपुर व क्षेत्रक मुख्यालय लखीमपुर खीरी के उप महानिरीक्षक मंजीत सिंह पंड्डा ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ कार्य करना होगा। दोनों देशों के हितों को ध्यान में रखते हुए आपसी भाईचारा को मजबूत बनाने की जरूरत है। सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों के उत्थान पर भी एसएसबी जवानों को कार्य करने की जरूरत है।
सीमा पार से मानव तस्करी पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए एसएसबी जवानों को चौकस रहकर चुनौती से निपटना होगा। क्षेत्र मुख्यालय लखीमपुर खीरी के उप महानिरीक्षक अभिषेक पाठक ने सीमा स्तंभ संबंधी मुद्दों से निपटने के साथ-साथ अतिक्रमण हटाने व अराजक तत्वों के घुसपैठ को पूरी रोकने पर बल दिया। नेपाल प्रहरी की ओर से उप महानिरीक्षक नरायाण दत्त पौडल ने भारत-नेपाल सीमा की गतिविधियों पर अंकुश लगाने में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नेपाल देश के बांके जनपद के एसपी व जनकपुरी जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक ने एसएसबी को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। 9वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट अशीष नैथानी ने सैन्य अधिकारियों व प्रतिनिधि मंडलों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यवाहक कमांडेंट ने सीमा पर होने वाली गतिविधियों के बारे में अफसरों के साथ चर्चा कर साझा किया। सशस्त्र सीमा बल गोरखपुर व क्षेत्रक मुख्यालय लखीमपुर खीरी के उप महानिरीक्षक ने बैठक का शुभारंभ कराया।
सशस्त्र सीमा बल भारत व एपीएफ नेपाल के अधिकारियों ने मैत्री संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा करके आपसी सहमति व्यक्त की गई। दोनों देशों के उप महानिरीक्षकों ने सैन्य बलों के कमांडेंट/कार्यवाहक कमांडेंट को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। दोनों देशों के सैन्य बलों की तरफ से सीमावर्ती नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए आपसी मित्रता को कायम रखने पर सहमति जताई गई। इस अवसर पर दोनों देशों के सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें