फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कटर मशीन से जंगल का सीना छलनी कर रहे वनमाफिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा तथा बरहवा रेंज में जंगलों के किनारे दर्जनों कटर मशीन संचालित की जा रही हैं। इन कटर मशीनों से लकड़ी के बोटों को चीरकर पटरा अथवा छोटे-छोटे बोटे बनाकर शहरों में भेजा जा रहा है। वन माफिया जंगल को खोखला कर मालामाल हो रहे हैं। वन विभाग अवैध कटान के प्रति मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन

सोहेलवा जंगल में बेशकीमती पेड़ों की भरमार है। इसमें शीशम, साखू, सागौन तथा खैर समेत अन्य तमाम बेशकीमती पेड़ लगे हुए हैं। इन पेड़ों पर हमेशा वन माफियाओं की नजर बनी रहती है। पेड़ों की अवैध कटान के कारण दिनोंदिन जंगल खोखला होता जा रहा है।
अवैध कटान की लकड़ी को शहरों तक पहुंचाने के लिए वन माफिया प्रतिदिन नए-नए तरीके निकालते रहते हैं। बनकटवा व बरहवा रेंज के निकट दर्जनों अवैध कटर मशीनें लगी हैं। इन मशीनों से बेशकीमती लकड़ियों का चिरान कर कारीगर सोफा सेट, बेड, कुर्सी, मेज, खिड़की तथा दरवाजे आदि बनाकर जिला मुख्यालय सहित लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, गोण्डा व बस्ती आदि जनपदों तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

चिरान हो जाने के बाद पुलिस भी इन लकड़ियों को नहीं रोकती है। जंगल में पेड़ कम बूट ज्यादा दिखाई देने लगे हैं। क्षेत्रवासी दिनेश कुमार, सोनू, राकेश, कल्लू तथा बुधराम आदि ने बताया कि अवैध चिरान करने वालों के विरुद्घ कार्रवाई करने के लिए कई बार वन विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इस संबंध में क्षेत्रीय वनाधिकारी बनकटवा रेंज आरके सिंह ने बताया कि वनकर्मियों की संख्या काफी कम है। अवैध कटान व वन माफियाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अवैध चिरान करने वालों के विरुद्घ छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें