बलरामपुर के प्राइवेट बस स्टैंड पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते यातायातकर्मी
बलरामपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत रविवार को तुलसीपुर व हरैया निजी बस स्टैंड पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। चालकों को सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए ओवरस्पीड न करने व यातायात नियमों का पालन करने का सुझाव दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक यातायात उमेश यादव ने निजी बस स्टैंड पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि घने कोहरे में फाॅग लाइट का इस्तेमाल अवश्य करें। वाहन की लाइटों को दुरुस्त रखें। सवारी उतारते और चढ़ाते समय सड़क पर वाहन कदापि न रोकें। वाहन को मोड़ते समय हाॅर्न बजाने के साथ ही इंडीकेटर का प्रयोग अवश्य करें। नशे की हालत में वाहन कदापि न चलाएं। वाहन पर रिफ्लेक्टर टेप अवश्य लगवाएं।