फोटो-4-बलरामपुर के कटराशंकरनगर रेहार गांव में राज परिवार की तरफ से बाढ़ पीड़ितों को वितरित किया ज?
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बलरामपुर राज परिवार भी आगे आया है। मंगलवार को महाराज जयेन्द्र प्रताप सिंह की तरफ से सदर विकास खंड के कटरा शंकरनगर के रेहार में 100 परिवारों को राशन किट वितरित किया गया है। बाढ़ पीड़ितों को आगे भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया है।
बलरामपुर राज परिवार के महाप्रबंधक लेफ्टिनेट कर्नल (सेवानिवृत्त) आरके मोहंता ने बताया कि जिले में बाढ़ की विभीषिका से सैकड़ों परिवार परेशान है। बाढ़ पीड़ितों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी उत्पन्न हो गया है। कई परिवारों के समक्ष भोजन आदि की विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। मंगलवार को राज परिवार की तरफ से सदर विकास खंड के ग्राम कटरा शंकर नगर के रेहार गांव के 100 परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराया गया है।
राशन किट में 10 किलो चावल, एक किलो दाल, एक किलो नमक, आधा किलो सरसों का तेल, एक पैकेट सब्जी मसाला, ढाई किलो आलू व एक किलोग्राम प्याज शामिल है। महाप्रबंधक ने राज परिवार की तरफ से बाढ़ पीड़ितों को आगे भी हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है। संवाद