फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विभागीय कार्यों में लापरवाही पर पांच फार्मासिस्टों का तबादला

Wed, 19 Aug 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विभागीय कार्यों में लापरवाही और जिम्मेदारियों का समय से निर्वहन न करने के मामले में पांच फार्मासिस्टों के पटल बदल दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने पांचों को तत्काल प्रभाव से अलग-अलग स्थानों पर स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं। लंबे समय से एक ही जगह तैनात इन फार्मासिस्टों के स्थानांतरण को लेकर विभाग में चर्चा है।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि सीएमओ स्टोर में जमा धरोहर राशि संबंधित फर्मों को वापस नहीं किए जाने का मामला सामने आया था। इसके अलावा कई फर्मों की ओर से नोटिस, न्यायालय में वाद, आरटीआई और जन शिकायतें की गईं, जिनसे संबंधित पत्रावलियों के निस्तारण में भी देरी पाई गई। ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण में लापरवाही की बात भी सामने आई।
आदेश के अनुसार सीएमएसडी स्टोर बलरामपुर के प्रभारी अधिकारी फार्मेसी कृष्ण कांत मालवीय को सीएचसी शिवपुरा, फार्मासिस्ट अजय कुमार सिंह को पीएचसी ओबरीडीह और फार्मासिस्ट राम बहादुर यादव को पीएचसी बनकटवा भेजा गया है। ड्रग वेयर हाउस तुलसीपुर के चीफ फार्मासिस्ट मोहम्मद सईद को सीएमएसडी स्टोर (एनएचएम) बलरामपुर भेजा गया है। वहीं, टीबी क्लीनिक बलरामपुर के चीफ फार्मासिस्ट रमेश चंद्र भारती को टीबी क्लीनिक के साथ सीएमएसडी स्टोर (स्टेट बजट) का अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है। स्थानांतरित कर्मचारियों का अगस्त 2026 का वेतन नई तैनाती स्थल से आहरित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें