फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कस्तूरबा शिक्षकों को किया गया बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के पांच कस्तूरबा शिक्षकों का बर्खास्त कर दिया गया है। बिना सूचना के लंबे समय से गायब एक शिक्षिका और बीएड डिग्री अमान्य पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने सोमवार को बताया कि राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद के निर्देश पर जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में तैनात शिक्षकों व कर्मचारियों के अभिलेखों की जांच कराई जा रही है।
जांच के दौरान केजीबीवी बरगदवा सैफ की वार्डेन इंदुमति, फुल टाइम टीचर पूनम मिश्रा, पार्ट टाइम टीचर दद्दुवल प्रसाद व गैड़ास बुजुर्ग की फुल टाइम टीचर प्रियंवदा भारती की बीएड डिग्री की तुलना में अमान्य हिंदी साहित्य सम्मेलन का शिक्षा विशारद डिग्री मिलने पर बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि केजीबीवी की एक शिक्षिका लंबे समय से अनुपस्थित पाई गई है। शिक्षिका ने अंतिम अवसर देने के बाद भी अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया है जिसके चलते बिना सूचना के लंबे समय से गायब शिक्षिका को भी बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें