फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे पहले आया तुलसीपुर का रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में सबसे पहले तुलसीपुर सीट का रिजल्ट आया है। तुलसीपुर में एक बार फिर से भगवा लहराया है। जेल में रहते हुए निर्दल प्रत्याशी जेबा रिजवान एक बार फिर रनर बनीं हैं। सपा प्रत्याशी को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस व बसपा समेत अन्य सभी उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हो गई हैं। सीट पर क्षेत्र के 2226 लोगों ने किसी को भी वोट न देकर नोटा का बटन दबाया है।
विज्ञापन

तुलसीपुर विधानसभा सीट की निर्धारित 33 च्रकों की काउंटिंग पूरी हो गई है। सबसे पहले इसी सीट का परिणाम जारी किया गया। इस सीट पर कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत अजमा रहे थे। भाजपा उम्मीदवार कैलाश नाथ शुक्ल ने दूसरी बार लगातार क्षेत्र के लोगों का भरपूर समर्थन प्राप्त किया है। इस बार तुलसीपुर सीट पर 2,02,241 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें से भाजपा उम्मीदवार को 86,902 वोट मिले हैं।
निर्दल प्रत्याशी जेबा रिजवान को 51,211 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। जेबा रिजवान एक बार फिर से रनर के रूप में रहीं। सपा प्रत्याशी अब्दुल मसहूद खां 42,465 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। बसपा प्रत्याशी भुवन प्रताप सिंह को केवल 8100 और कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह दीपांकर को केवल 4165 वोट मिले। बसपा व कांग्रेस के प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई है। क्षेत्र के 2226 वोटरों ने नोटा का बटन दबाया है। बाकी अन्य उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें