फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 37 मतदान कार्मिकों पर दर्ज होगा एफआईआर

Mon, 13 May 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
-बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में मतदान कार्मिको को दिया जा रहा प्र​शिक्षण।
विज्ञापन
बलरामपुर। श्रावस्ती लोकसभा का चुनाव व विधानसभा गैसड़ी का उपचुनाव कराने वाले मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण सोमवार से एमपीपी इंटर कॉलेज में शुरू किया गया। 22 कमरों में 1,636 कार्मिकों को दो पालियों में प्रशिक्षण देने के लिए बुलाया गया था, जिसमें से 37 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। बिना सूचना के गायब मतदान कार्मिकों को अंतिम दिन 16 मई को प्रशिक्षण लेने का अवसर दिया गया है। इस दिन प्रशिक्षण में शामिल न होने पर एफआईआर दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी मतदान कार्मिक व सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने एमपीपी इंटर कॉलेज में होने वाले प्रशिक्षण के सभी कमरों का निरीक्षण किया। कार्मिकों को चेतावनी दी कि यदि मतदान के दिन बूथ पर कोई भी गड़बड़ी मिली तो संबंधित पीठासीन व कार्मिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को दोनों पालियों में 1,636 कार्मिकों को प्रशिक्षण लेना था, जिसके सापेक्ष 1,599 कार्मिकों ने प्रशिक्षण लिया है। इनका टेस्ट भी कराया गया, जिसमें सभी कार्मिक पास हो गए। प्रथम पाली में 21 व द्वितीय पाली में 16 कार्मिक नदारद रहे, जिन्हें 16 मई को प्रशिक्षण में शामिल होने का मौका दिया गया है। इस अवसर पर डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, पीडी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव व डीसी मनरेगा सतीश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
185 मतदान कार्मिकों ने डाला वोट
एमपीपी इंटर कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण में मतदान कार्मिकों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के 21, तुलसीपुर के 26 व गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के 138 मतदान कार्मिकों ने मताधिकार का प्रयोग किया है। प्रशिक्षण में शामिल सभी कार्मिकों को मताधिकार का प्रयोग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें