फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट गेट पर किसानों ने जमकर काटा हंगामा

विज्ञापन
बलरामपुर में प्रदर्शन करते भाकियू भानू गुट के कार्यकर्ता। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। लखीमपुर की घटना से आक्रोशित जिले के किसानों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट गेट पर जमकर हंगामा काटा। मौके पर तैनात पुलिस फोर्स ने किसानों को कलेक्ट्रेट के अंदर जाने से रोक लिया। सीओ सिटी वरुण मिश्र ने कलेक्ट्रेट गेट पर ही किसानों से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन लिया। किसानों ने लखमीपुर की घटना में मारे गए परिजनों को सरकारी मदद के साथ नौकरी दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिलाध्यक्ष वृजेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में तमाम किसानों ने कलेक्ट्रेट गेट पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के निर्देश पर कलेक्ट्रेट का घेराव किया जा रहा है।
यदि केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र को तत्काल बर्खास्त न किया गया तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। केंद्रीय राज्यमंत्री व उनके बेटे आशीष मिश्र को सरकार बचाने में जुटी हुई है जिसे लेकर किसानों को आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

लखीमपुर में घटना में कवरेज करने वाले पत्रकार रमन कश्यप की जान चली गई उनके परिवार को 45 लाख रुपये की सहायता व परिवार के एक सदस्य को तत्काल सरकारी नौकरी दी जाए।
जिला प्रभारी सियराम विश्वकर्मा, जिला प्रवक्ता गौतम प्रसाद, जिला सचिव अरविन्द तिवारी व पृथी यादव आदि ने धरने को संबोधित कर आरपार की लड़ाई का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें