फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनाफा 20 हजार, खर्चा 54 हजार, बढ़ोत्तरी सिर्फ 25 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। साल भर में किसानों को प्रति हेक्टअर गन्ने की खेती से 20 हजार रुपया का मुनाफा ही मिलता है जबकि गन्ना बेचने तक 54 हजार रुपया खर्चा करना पड़ता है। इसके बावजूद प्रति क्विंटल गन्ने पर सरकार के स्तर से हुई सिर्फ 25 रुपया की बढ़ोत्तरी किसानों को रास नहीं आ रही।
विज्ञापन

उनका कहना है कि पांच सौ रुपया प्रति क्विंटल गन्ना बिक्री दर से ही किसानों की आय दोगुना तक हो सकेगी। नाम मात्र को प्रति कुंतल 25 रुपया गन्ना मूल्य बढ़ाने से किसानों को इस कमर तोड़ महंगाई के दौर में कोई खास फायदा नहीं मिलने वाला। साल भर में ही डीजल की कीमत में पहले ही 22 रुपया प्रति लीटर तक बढ़ोत्तरी का खर्च भी उन्हें अपनी जेब से ही उठाना पड़ रहा है।
पूर्व चेयरमैन गन्ना विकास परिषद आनंद सिंह ने बताया कि दो साल पहले योजना भवन लखनऊ में केंद्र सरकार की तरफ से गठित आयोग को जिले में गन्ने की खेती पर खर्च और किसानों को होने वाले लाभ का ब्यौरा सौंपा गया था। इस पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन

प्रति हेक्टअर गन्ने की खेती पर 53,675 रुपये का खर्च आता है। इसमें बीज का 11 हजार 375 रुपया, खाद का 5250 रुपया, कीटनाशक का चार हजार, गन्ना खेत की मजदूरी सात हजार, कटाई, सिंचाई व जोताई का खर्च छह-छह हजार रुपया, गन्ना लदाई खर्च 21 सौ रुपया व ढुलाई भाड़ा का छह हजार रुपया भी शामिल है। जिले में गन्ने की औसत उपज 225 क्विंटल प्रति हेक्टअर की है।
गन्ने की खेती करने वाले किसानों को बिक्री पर प्रति हेक्टअर 73225 रुपये मिलता है जिसमें 53675 रुपया खर्च हो जाता है। इस तरह किसानों को प्रति हेक्टयर 19550 रुपया का लाभ ही मिलता है।
गन्ना किसानों का कहना है कि यदि सरकार 500 रुपया प्रति क्विंटल गन्ना खरीद की कीमत तय करती है तभी किसानों की आय दोगुना करने का दावा पूरा हो सकेगा। गन्ना किसान बलदेव, शिव कुमार, रामबरन, गोपाल, निरुहू, रजनीश, संतोष व संदीप आदि ने भी गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है।
पेराई सत्र 2021-22 में जिले के एक लाख 69 हजार किसानों ने 93049.36 हेक्टअर क्षेत्रफल में गन्ने की बुआई की है। जिले में चार चीनी मिल गन्ना खरीदेंगी। इसमें बलरामपुर चीनी मिल 81 हजार, शुगर कंपनी तुलसीपुर 47 हजार, बजाज चीनी मिल इटईमैदा 30 हजार व मनकापुर चीनी मिल 10 हजार किसानों से गन्ना की खरीद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें