फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधा ने जमकर बटोरे नंबर, लहराया परचम

विज्ञापन
फोटो-10-बलरामपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा होते ही खुशी से झूम उठे विद्यार्थी।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल में बलरामपुर के 91.17 फीसदी छात्र पास हुए हैं। प्रदेश के 75 जिलों की सूची में बलरामपुर के 10वीं के परीक्षार्थी पास होने के मामले में 13वें रैंक पर हैं। प्रदेश की सूची में गोंडा 48वें, बहराइच 53वें व श्रावस्ती जिला 74वें स्थान पर है। हाईस्कूल की परीक्षा में इस बार देवीपाटन मंडल में बलरामपुर जिले के छात्र पास होने के मामले में अव्वल रहे हैं। इंटरमीडिएट में 88.84 फीसदी छात्र पास हुए हैं। देवीपाटन मंडल में हाईस्कूल प्रथम और इंटर में दूसरा स्थान बलरामपुर को मिला है।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंदराम ने बताया कि शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिले के 153 माध्यमिक विद्यालयों के 10वीं में पंजीकृत संस्थागत व व्यक्तिगत 16571 की तुलना में 15318 और 12वीं में पंजीकृत 11700 की तुलना में 11,018 परीक्षार्थियों ने यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षा दी है।
हाईस्कूल में कुमकुम देवी का शानदार प्रदर्शन
हाईस्कूल परीक्षा में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहजौरा की छात्रा कुमकुम देवी ने 93.67 फीसदी अंक अर्जित कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। श्री जीएल यादव केयूएम विद्यालय नयानगर रेहरा बाजार की छात्रा रोली वर्मा 92.33 फीसदी के साथ दूसरे, किसान इंटर कॉलेज सिंहमुहानी गैसड़ी के छात्र विशाल कुमार 92.17 फीसदी के साथ तीसरे, न्यू स्टेंडर्ड पब्लिक इंटर कॉलेज परसा पलईडीह गैसड़ी के छात्र रितेश कुमार सैनी 92 फीसदी के साथ चौथे, हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज सादुल्लाहनगर के छात्र फूल चरन 91.67 फीसदी के साथ पांचवें, बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज की छात्रा अवनी श्रीवास्तव ने 91.50 फीसदी के साथ छठवें, किसान इंटर कॉलेज सिंहमुहानी गैसड़ी के छात्र परवीन कुमार व स्कालर्स एकेडमी इंटर कॉलेज उतरौला के छात्र यश डिडवानिया 91.33 फीसदी के साथ संयुक्त रूप से सातवें, तुलसीपुर सिटी माटेसरी इंटर कॉलेज की छात्रा आस्था पांडेय 90.83 फीसदी के साथ आठवें, इमामुल चर्च इंटर कॉलेज उतरौला के छात्र किशन 90.50 फीसदी के साथ नौवें और अखिलेश्वर तिवारी गर्ल्स इंटर कॉलेज तुलसीपुर की छात्रा कविता गुप्ता 90.33 फीसदी के साथ 10वें स्थान पर रही हैं।
विज्ञापन

इंटर में आनंद रहे अव्वल
इंटरमीडिएट परीक्षा में सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के आनंद प्रताप सिंह ने 89.80 फीसदी अंक अर्जित कर प्रथम और इसी विद्यालय के दुर्गेंश कुमार पांडेय व एचआरए इंटर कॉलेज गांधी नगर उतरौला के छात्र रामसजन ने 89.40 फीसदी के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे हैं। सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के छात्र अविनाश वर्मा व तुलसीपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी त्रिपाठी 88 फीसदी के साथ संयुक्त रूप से तीसरे, बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के छात्र फैजान अहमद खान 87.80 फीसदी के साथ चौथे, बलरामपुर मार्डन इंटर कॉलेज की छात्रा श्वेता शुक्ला 87.20 फीसदी के साथ पांचवें, एमपीपी इंटर कॉलेज के छात्र मनीष यादव 86.7 फीसदी के साथ छठवें और बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के छात्र विजय प्रताप पटेल 86.40 फीसदी के साथ सातवें स्थान पर हैं।
सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के अनुरुद्ध कुमार वर्मा, मोहम्मद अशरफ खान व सारिका सिंह 86 फीसदी के साथ आठवें स्थान पर रहीं। एसबीआईसी विशुनपुर टनटनवा पचपेड़वा की छात्रा इशा श्रीवास्तव 85.60 फीसदी के साथ नौवें और बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज की छात्रा अनुपमा गुप्ता व छात्र युवराज सोनी 85.40 फीसदी के साथ संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर रहे हैं। हाईस्कूल परीक्षा में 91.17 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 8.83 फीसदी छात्र फेल हुए हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में बलरामपुर जिले के संस्थागत व व्यक्तिगत कुल 13966 परीक्षार्थी पास हुए हैं।
हाईस्कूल की परीक्षा में बेटियों ने जिले में परचम लहराया है। प्रथम व द्वितीय स्थान पर बेटियों ने अपना सिक्का जमाया है। इंटरमीडिएट में लड़कों ने बाजी मारी है। इंटरमीडिएट में कुल 11, 700 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिसमें 11,018 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 88.84 फीसदी के साथ 9788 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट में पास हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें